देश
असम-मेघालय में पांच दशक से चल रहा सीमा विवाद आज सुलझ सकता है, जानें पूरा मामला…
दिल्लीः आज देश के पूर्वोत्तर राज्यों असम और मेघालय के लिए पांच दशक (50 साल) से चला आ रहा सीमा विवाद पर सहमति बन सकती है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री के संगमा राजधानी दिल्ली में है। मेघालय और असम में जारी सीमा विवाद को लेकर दोनों मुख्यमंत्री आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे हैं। आज इस मीटिंग को लेकर मेघालय और असम फिर लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक समझौते पर असम और मेघालय के मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे साइन करेंगे।
गौरतलब है कि मेघालय को 1972 में असम से अलग राज्य के रूप में बनाया गया था और इसने असम पुनर्गठन अधिनियम, 1971 को चुनौती दी थी, जिससे साझा 884.9 किलोमीटर लंबी सीमा के विभिन्न हिस्सों में 12 क्षेत्रों से जुड़े विवाद पैदा हुए थे। दोनों राज्यों के बीच 50 वर्षों से सीमा विवाद चला आ रहा है। असम के साथ मिजोरम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की विवादास्पद सीमाओं को लेकर भी अब तक कई बार हिंसक झड़प भी हुई है।
पिछले साल 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर अब तक की सबसे भीषण हिंसा में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई थी और दोनों पड़ोसी राज्यों के लगभग 100 नागरिक और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इन दोनों राज्यों ने 12 विवादित स्थानों में से छह में सीमा विवाद को सुलझाने के लिए इसी साल 29 जनवरी को एक अंतर-राज्य सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। तब दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी गृह मंत्री अमित शाह के साथ संयुक्त बैठक की थी। उसके बाद आज एक बार फिर से दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री गृह मंत्री अमित शाह से सीमा विवाद को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel






