देश
RBI ने फिर बढ़ाए रेपो रेट, हर लोन हुआ मंहगा, जानें अब कितनी जाएगी आपकी EMI…
मंहगाई से त्रस्त आम आदमी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट या 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे अब सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। वहीं केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा कि बीते तीन वर्षो के दौरान वैश्विक परिस्थितियों के कारण दुनिया भर के बैंकों को ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला लेना पड़ा है। महंगाई पर नियंत्रण के लिए ये कठिन फैसले जरूरी थे।
4% से अब बढ़कर 6.5% हुआ रेपो
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरबीआई के इस फैसले से होम लाेन के ईएमआई में बढ़ोतरी हो जाएगी। रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद होम लोन के ईएमआई साथ-साथ कार लोन और पर्सनल लोन भी महंगा होगा। बता दें कि मई 2022 में रेपो 4% था जो अब बढ़कर 6.5% हो गया है। अगर आपने होम लोन लिया हुआ है तो रेपो रेट बढ़ने से आपके होमलोन की EMI पर भी बड़ा असर पड़ता है।
ये होगा असर
हो सकता है आपकी EMI न बढ़े, लेकिन जब आप अपने होमलोन की डिटेल में जाएंगे तो देखेंगे कि आपकी EMI तो उतनी ही हैं, लेकिन ब्याज दरें बढ़ने की वजह से आपका प्रिंसिपल अमाउंट कम जमा हो रहा है और आपकी होम लोन चुकाने का समय बढ़ गया है। यानी पिछले करीब 10 महीनों में जिस तरह से रेपो रेट में बढ़ोतरी हुई है, उस तरह होमलोन की ब्याज दरें बढ़ने के कारण आपके लोन चुकाने के महीने भी बढ़े हैं।
ये होता है रेपो रेट
रेपो रेट वह दर है, जिस दर पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) व्यावसायिक बैंकों को यानी आपके SBI, ICICI, HDFC, PNB जैसे तमाम बैंकों को कर्ज देता है। इसमें रेपो का मतलब रिपर्पज एग्रीमेंट या रिपर्पज ऑप्शन होता है. अपने ग्राहकों को कर्ज देने के लिए यह व्यावसायिक बैंक RBI से लोन लेते हैं बता दें कि केंद्रीय बैंक महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए भी रेपो रेट का इस्तेमाल करता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel






