देश
राजनीति: पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया विवादित बयान, सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था…
देहरादून: उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य अपने बयान के कारण सुर्खियों आ गई है। उन्होंने महिलाओं और यूपी सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था कटघरे में आ गई है। उन्होंने महिलाओं को नसीहत देते हुए कहा कि कि “भले थाना में महिला पुलिस अफसर मौजूद हैं लेकिन महिलाओं को शाम 5 बजे के बाद कभी पुलिस थाना नहीं जाना चाहिए। पूर्व राज्यपाल के बयान से राजनीति गर्मा गई है। वहीं ये बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर की ओर से संत रविदास मंडल में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। भीमराव अंबेडकर पार्क बजरिया में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि “भले थाना में महिला पुलिस अफसर मौजूद हैं लेकिन महिलाओं को शाम 5:00 बजे के बाद पुलिस थाना में नहीं जाना चाहिए, उनको अगले दिन सुबह होने का इंतजार करना चाहिए, यदि बहुत जरूरी हो तो भाई पिता या पति को लेकर जाना चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel






