उत्तर प्रदेश
बदला पालाः टिकट न मिलने से गुस्साए भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक ने सपा ज्वाइन की…
लखनऊः यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि प्रयागराज से भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आखिरकार आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में चुनावी रैली के दौरान मयंक जोशी के सपा में शामिल होने की घोषणा की। अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए जनता को बताया कि मयंक ने उनकी पार्टी का दामन थाम लिया है।
बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक के लिए लखनऊ की कैंट विधानसभा से भाजपा हाईकमान से टिकट मांग रही थीं। लेकिन भाजपा ने मयंक जोशी को टिकट न देकर योगी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक को मैदान में उतार दिया। अभी यूपी में आखिरी चरण का चुनाव सोमवार को होना है। चुनाव से ठीक पहले मयंक जोशी सपा में शामिल हो गए। आज अखिलेश यादव आजमगढ़ में चुनावी रैली कर रहे थे। मंच से ही अखिलेश ने इसकी घोषणा करते हुए मयंक को मंच पर बुलाया। अखिलेश ने कहा कि रीता बहुगणा जोशी के बेटे मयंक भी अब हमारे साथ आ गए हैं। ये हमारे बहुत बड़े नेता बहुगुणा जी के परिवार से हैं। इनके आने से पार्टी मजबूत होगी।
बता दें कि रीता जोशी ने लखनऊ कैंट से 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर और 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और दोनों बार विजय प्राप्त की थी। रीता जोशी ने 2017 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था। हालांकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही अपर्णा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




