देश
भारत सरकार की इंश्योरेंस कंपनी GIC में ढेरों वैकेंसी, आवेदन शुरू…

जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) में स्केल I असिस्टेंट मैनेजर की वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के लिए 4 दिसंबर 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है। कुल पदों की संख्या 110 है। जीआईसी असिस्टेंट मैनेजर के लिए आईबीपीएस द्वारा आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस दौरान इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर फॉर्म भर सकते हैं।
असिस्टेंट मैनेजर की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुशन/बी.कॉम/बीई/बीटेक/एलएलबी/मैथ/स्टैटिस्टिक/सीएस/आईटी/एमसीए/एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं एससी, एसटी अभ्यर्थियों के न्यूनतम अंक प्रतिशत 55 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। पदानुसार विस्तृत योग्यता अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।
जनरल इंश्योरेंस ऑफ इंडिया की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की जाएगी। उम्र की गणना 1 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




