देश
जेब पर असर: पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि, अब यह नई दरें…
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर तैयारी चल रही थी। आखिरकार आज पेट्रोल डीजल के साथ एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। बता दें कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 4 महीने बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े है।
दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 949.50 रुपए में मिलेगा। 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल (व्यवसायिक) सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा। नवीनतम मूल्य वृद्धि के साथ, दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो जाएगी। जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 976 पहुंच जाएगी। वहीं चेन्नई में एक रसोई गैस के लिए 965.50 रुपये और लखनऊ में 987.50 रुपये चुकाने होंगे।
बता दें कि इससे पहले घरेलू रसोई गैस के दामों में 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ोतरी की गई थी। 137 दिनों के बाद इनके दाम बढ़ाए गए हैं। मंगलवार से दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपये हो गई है, जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel






