देश
रेलवे में नौकरी का मौका, 800 से अधिक पदों पर निकली नई भर्ती, फटाफट भर दें फॉर्म…
रेलवे में नई भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए लेटेस्ट अपडेट आ गई है। आरआरसी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस की सीधी भर्ती निकाल दी है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो गया है। वहीं ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in या www.apprenticeshipindia.gov.in पर भी शुरू हो गई है। इस भर्ती में आवेदन पत्र 25 मार्च 2025 तक ही स्वीकार होंगे। फॉर्म पूरा करने की भी अंतिम तिथि यही है। इसके बाद किए गए आवेदन किसी भी प्रारूप में स्वीकार नहीं होंगे।
रेलवे अप्रेंटिस की यह भर्ती कारपेंटर, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रीशियन, फिटर और स्टेनोग्राफर हिन्दी समेत विभिन्न ट्रेड्स के लिए है रेलवे अप्रेंटिस की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। ट्रेड के मुताबिक विस्तृत योग्यता अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
रेलवे अप्रेंटिस की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च 2025 के आधार पर किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel






