न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मुकाबला आज, जानिए वर्ल्ड कप में भारत न्यूजीलैंड एक रिकॉर्ड - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मुकाबला आज, जानिए वर्ल्ड कप में भारत न्यूजीलैंड एक रिकॉर्ड

देश

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मुकाबला आज, जानिए वर्ल्ड कप में भारत न्यूजीलैंड एक रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान में आज भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला आज खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में लगातार पांचवीं जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने का दावा मजबूत करने के प्रयास में जुटे भारत का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान पर प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। इस खूबसूरत स्टेडियम में भारत ने अब तक चार वनडे खेले हैं जिसमें से दो में उसने जीत दर्ज की जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र मैच अक्टूबर 2016 में छह विकेट से जीता था जिससे विश्व कप मुकाबले से पहले मेजबान टीम का मनोबल बढ़ेगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 1975 में खेला गया था। तब से दोनों टीमों के बीच अभी तक 116 मैच हो चुके हैं। इसमें भारत को 58 जीत मिली है जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मैचों को अपने नाम किया है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई रहा जबकि 7 के नतीजे नहीं निकले। हालांकि भारतीय सरजमीं की बात करें तो न्यूजीलैंड टीम कहीं नहीं टिकती। भारत में हुए 38 मुकाबलों में न्यूजीलैंड को 29 हार मिली है। कीवी टीम सिर्फ 8 मैच ही जीत सकी है।

विश्व कप में भारत vs न्यूजीलैंड हेड टू हेड
खेले गए मैच – 9
भारत जीता – 3
न्यूजीलैंड जीता – 5
कोई परिणाम नहीं – 1

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link