रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भारतीय बाजार, Sensex 65000 के पार, मेटल और बैंकिंग शेयरों ने भरी उड़ान... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भारतीय बाजार, Sensex 65000 के पार, मेटल और बैंकिंग शेयरों ने भरी उड़ान…

देश

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भारतीय बाजार, Sensex 65000 के पार, मेटल और बैंकिंग शेयरों ने भरी उड़ान…

Stock Market Breaking: अच्छे घरेलू आंकड़ों के चलते शेयर बाजार में जोरदार तेजी है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स सोमवार को रिकॉर्ड हाई पर खुले। BSE Sensex 280 अंकों की मजबूती के साथ पहली बार 65,000 के पार पहुंच गया। निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में 19300 का रिकॉर्ड स्तर पार किया, निफ़्टी ने इंट्राडे में 19,336.10 का न्यू हाई दर्ज कर लिया है। वहीं सेंसेक्स नेन 65,240.57 का न्यू हाई दर्ज किया।

बाजार की चौतरफा तेजी में मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स आगे हैं, मेटल को ग्लोबल मार्केट से सपोर्ट मिला तो बैंकिग सेक्टर में Karur Vysya Bank के Q1 के नतीजों का अपडेट आने के बाद अधिक बूस्ट मिला। Karur Vysya Bank बैंक के Q1 में कुल डिपॉजिट 13.75% बढ़कर ~80,715 Cr (YoY) हो गई। बैंक के Q1 में कुल एडवांस में 13.95% की बढ़ोतरी ~67,105 Cr (YoY) हो गई। वहीं CASA 2.44% बढ़कर ~26,549 Cr (YoY) हो गई।

बता दें कि भारतीय शेयर बाजार 30 जून को भी रिकॉर्ड हाई पर क्लोज हुए थे। BSE Sensex 803 अंक चढ़कर 64,718 पर बंद हुआ था। इसी तरह NSE Nifty भी 217 अंक उछलकर 19,189 पर पहुंच गया।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link