देश
सुलझा विवादः असम-मेघालय सीमा विवाद खत्म करने पर राजी, अमित शाह की मौजूदगी में हुआ समझौता…
दिल्लीः असम और मेघालय की सरकारों ने अपने राज्यों की सीमा विवाद बहुत हद तक सुलझा लिया है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कोनार्ड संगमा ने आज दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद 12 सबसे ज्यादा विवादित क्षेत्रों में से 6 की राज्य सीमा निर्धारित हो गई है। साइन करने के दौरान गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
गृह मत्री अमित शाह इस विवाद को निपटाने के लिए एक साल से लगे हुए थे। मेघालय और असम के बीच 1972 से चला आ रहा सीमा विवाद खत्म होने की ओर बढ़ गया है। सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के बीच कई बार हिंसक घटनाएं भी हो चुकी हैं। अमित शाह की पहल पर आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा राजधानी दिल्ली पहुंचे। गृहमंत्री की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच एक ऐतिहासिक करार हुआ है।
इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच 70 प्रतिशत सीमा आज विवाद से मुक्त हो गई है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने बताया कि आगे का विवाद ही हम बातचीत के जरिए सुलझा लेंगे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अमित शाह को धन्यवाद दिया है। इस मीटिंग को लेकर मेघालय और असम फिर लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि मेघालय और असम के बीच सीमा विवाद खत्म हो जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने खैरीमान सिंह में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर का निरीक्षण किया…
गौचर में राज्य स्तरीय किसान दिवस: उत्तराखंड को कृषि क्षेत्र में मिली ऐतिहासिक सौगातें…
मुख्यमंत्री ने ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री के टीज़र और पोस्टर का किया विमोचन…
सीएम धामी मैदान में: जन-जन तक सरकार, हर न्याय पंचायत में समाधान शिविर…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ

















Subscribe Our channel






