देश
सावधान: नटराज पैंसिल की पैकिंग के नाम पर हो रही ठगी, ऐसे लगा रहे लोगों को चूना, पुलिस ने किया अलर्ट, पढ़ें रिपोर्ट…
साइबर ठग देश भर में लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ठगों ने अब नया तरीका अपना लिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों नटराज पेंसिल के नाम पर एक विज्ञापन वायरल हो रहा है। जिसके जरिए ये दावा किया जा रहा है कि कंपनी वर्क फ्रॉम होम जॉब दे रही है। लोगों को घर बैठे हजारों कमाने के नाम पर ठगी की जा रही है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर अकॉउंट खाली कर रहे है। साइबर पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नटराज पेंसिल की पैकिंग कर घर बैठे नौकरी से हर महीने 30 हजार रुपये कमाने के नाम पर कुछ शातिर देशभर में ठगी कर रहे हैं। इस संबंध में साइबर पुलिस और पुलिस थानों में ठगी की कई शिकायतें आ रही हैं। लोगों को 650 रुपये के पंजीकरण शुल्क देने के बाद हर महीने हजारों रुपये कमाने का लालच दिया जा रहा है। उन्हें झांसा दिया जा रहा है कि पंजीकरण करवाने के साथ ही सामान के साथ 15 हजार रुपये उन्हें दिए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि इसके लिए बैंक खाते में पैसे आनलाइन ट्रांसफर करने को कहा जा रहा है। पैसे ट्रांसफर होते ही उनके बैंक खाते से हजारों रुपये निकाल लिए जा रहे हैं। साइबर पुलिस ने सावधान रहने और ऐसे लोगों के जाल में न फंसने की एडवाइजरी जारी की है। हिमाचल में शिमला सहित कई स्थानों पर लोगों से ठगी हुई है। इस तरह की ठगी का शिकार होने वालों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं।
साइबर पुलिस ने आम जन सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि कंपनियां इस प्रकार का मैसेज नहीं करती हैं। इसलिए यदि ऐसा मैसेज दिखे तो संबंधित कंपनी की वेबसाइट और उनके इंटरनेट मीडिया हैंडल को चेक करें। साइबर पुलिस ने अलर्ट किया है कि मोबाइल फोन नंबर 9337985945 व 9351390189 से काल आने पर सावधान रहें। इन नंबर से फोन करने वालों की लोकेशन का पता लगा लिया गया है। इसके बावजूद ठग पुलिस की पकड़ से दूर हैं और लोगों से ठगी कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel






