Asian Games: उजबेकिस्तान को 16-0 से मात देने बाद भारत ने अब सिंगापुर को 16-1 से हराया... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Asian Games: उजबेकिस्तान को 16-0 से मात देने बाद भारत ने अब सिंगापुर को 16-1 से हराया…

देश

Asian Games: उजबेकिस्तान को 16-0 से मात देने बाद भारत ने अब सिंगापुर को 16-1 से हराया…

कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ने एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा में मंगलवार को सिंगापुर को 16-1 से हराया। टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने उजबेकिस्तान को 16-0 से मात दी थी।

तोक्यो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिए यह एक बार फिर बेमेल मुकाबला था क्योंकि सिंगापुर विश्व रैंकिंग में 49वें स्थान पर है। भारत को अब पूल ए के अगले लीग मैच में 28 सितंबर को गत चैम्पियन जापान से खेलना है।

भारत के लिए हरमनप्रीत ने चार (24वां, 39वां, 40वां, 42वां मिनट) , मनदीप ने तीन (12वां, 30वां और 51वां) , वरुण कुमार ने दो (55वें मिनट में), अभिषेक ने दो (51वां और 52वां) वी एस प्रसाद (23वां), गुरजंत सिंह (22वां), ललित उपाध्याय (16वां), शमशेर सिंह (38वां) और मनप्रीत सिंह (37वां) ने गोल दागे।

सिंगापुर के लिए एकमात्र गोल मोहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने 53वें मिनट में दागा। भारत ने धीमी शुरुआत की लेकिन गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी। पूरा खेल सिंगापुर के सर्कल में हुआ और भारतीय गोलकीपर एक बार फिर मूक दर्शक बने रहे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
0 Shares
Share via
Copy link