उत्तराखंड
सफल: धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का आर्थिक ग्राफ ऊंचा, राजस्व घाटे से अधिशेष तक का सफर सफल…
देहरादून। उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और अनुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार के अधीन अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (AJNIFM) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में उत्तराखंड देश के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हुआ है। हिमालयी राज्यों की श्रेणी में अरुणाचल प्रदेश पहले, उत्तराखंड दूसरे और मेघालय तीसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट बताती है कि राज्य ने वित्तीय अनुशासन, राजकोषीय समायोजन और पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
राज्य की जीएसडीपी ₹3.32 लाख करोड़, वृद्धि दर 14 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय ₹2.46 लाख रुपये दर्ज की गई है। कर राजस्व में जीएसटी से 14, पेट्रोलियम व शराब पर 9 और स्टांप पंजीकरण से 23 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2020 तक घाटा झेल रहा राज्य अब ₹5,310 करोड़ के राजस्व अधिशेष पर पहुंच गया है, जिससे राजकोषीय घाटा भी घटा है।
वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखंड का यह प्रदर्शन राज्य की सुदृढ़ नीतियों और अनुशासन का परिणाम है। यह उपलब्धि राज्य की आर्थिक साख और निवेश संभावनाओं को नई दिशा देगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



