उत्तराखंड
26 सितंबर को पीएचसी ऊखीमठ में होगा विशेषज्ञ हेल्थ कैंप
रुद्रप्रयाग: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत शुक्रवार 26 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में विशेषज्ञ हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त विशेषज्ञ शिविर में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवांए देंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतिम दिन 02 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय कोटेश्वर में भी विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। साथ ही जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रक्तचाप, शुगर, अनीमिया जांच, रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण, टीबी स्क्रीनिग, गर्भवती की जांच, स्वास्थ्य जांच, औषधी वितरण आदि सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि कि अभियान के तहत अब तक 15434 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 1674 गर्भवती महिलाओं की जांच, 157 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, 1968 किशोर-किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच, आभा, पीएम जेएवाई कार्ड 81 व विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से संबंधित 6718 की काउंसलिंग, 412 रक्तदाता पंजीकरण, 4242 की टीबी स्क्रीनिंग, 29 निक्षय मित्र पंजीकरण के अलावा, 481 के एक्स-रे व 84 की अत्याधुनिक तकनीक नॉट द्वारा बलगम जांच की गई है। वहीं, गुरूवार को आरकेएसके व आरबीएसके टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज भीरी में पोषण व माहवारी स्वच्छता पर काउंसलिंग सत्र के आयोजन के साथ-साथ किशोर-किशोरियों के हीमोग्लोबिन व स्वास्थ्य जांच व नेत्र जांच की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



