उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग में धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती
रुद्रप्रयाग: भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती जनपद रुद्रप्रयाग में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनपद के तीनों विकास खंडों के समस्त विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत विद्यार्थियों के बीच निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें पंत जी के जीवन, कार्यों और योगदान पर विचार प्रस्तुत किए गए।
विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को पंडित जी के जीवन से परिचित कराते हुए बताया गया कि उनका जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में हुआ था। उन्होंने न केवल भारत की आज़ादी में सक्रिय भागीदारी निभाई, बल्कि आज़ाद भारत के निर्माण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने दूरदर्शिता के साथ कार्य योजनाएं बनाईं।
कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को यह संदेश दिया गया कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सेवा और नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel




