उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के तहत काटे चालान

एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को ऑपरेशन लगाम अभियान को प्रभावी ढंग से चलाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस के स्तर से निरन्तर सघन चेकिंग की जा रही है।
जनपद पुलिस के स्तर से चेकिंग के दौरान इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा या किसी भी प्रकार से रैश ड्राइविंग या अन्य ऐसे कृत्य जिनसे राह चल रहे अन्य यात्री वाहनों या स्थानीय स्तर पर आवागमन कर रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
सम्पूर्ण जिले भर में निरन्तर चेकिंग अभियान जारी है। आज फाटा व सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के नेतृत्व में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 10 कि.ग्रा. चिकन व एक व्यक्ति के कब्जे से 5 बीयर की बोतलें बरामद हुई हैं, जिनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए इनके पास से बरामद सामग्री का विनष्टीकरण की कार्यवाही की गयी है। साथ ही पुलिस के स्तर से ओवरक्राउडिंग सहित यातायात नियमों के किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




