उत्तराखंड
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ मोटरमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। गाड़ी खाई में गिरने से गाड़ी में बैठे चार लोगों की मौत हो गई। इन लोगों को आनन-फानन में दुर्घटना के बाद जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया मृतकों में दर्शन सिंह (68) पुत्र हरि सिंह, धर्म सिंह असवाल(65) पुत्र पीतांबर असवाल, करण सिंह पंवार(65) पुत्र राम सिंह, राजेंद्र सिंह(65) पुत्र जीत सिंह सभी निवासी ग्राम दिगोली मालगढ़ी पट्टी बड़ियारगढ़ तहसील कीर्तिनगर शामिल हैं।
घटना इतना खतरनाक था कि गाड़ी में बैठे लोगों को संभालने तक का मौका नहीं मिला, घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है लेकिन इन दिनों बरसात के कारण सड़कें गीली हैं और फिसलनदार है इस कारण ये हादसे हो रहे हैं वही उत्तराखंड में हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Dehradun News: सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

















Subscribe Our channel

