उत्तराखंड
आयुक्त ने लिया एक्शन, अवैध अतिक्रमण से सरकारी भूमि को मुक्त कराया

हल्द्वानी : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए शिवकालोनी हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण से सरकारी भूमि को मुक्त कराया। हल्द्वानी स्थित शिवकालोनी निवासियों ने आयुक्त रावत से शिकायत की गई कि शिवकालोनी वैलेजली हॉल में सिविल कोर्ट के समीप जो लम्बे समय से मलवे एवं गंदगी से भरा पडा था उक्त स्थल पर कुछ लोगों द्वारा उसमें अतिक्रमण किये जाने की शिकायत भी की गई। उक्त भूमि पर पार्क बनाने हेतु प्रस्तावित है।
सम्बंधित लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं आयुक्त रावत ने नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही करते हुए इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि उक्त भूमि पर पूर्व में भी अतिक्रमण किया गया था जिसे नगर निगम द्वारा तत्काल हटाया गया। पुनः किए गए अतिक्रमण को नगर निगम द्वारा हटा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि भविष्य में अतिक्रमण की कार्यवाही की जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
अतिक्रमण के सम्बन्ध में आयुक्त रावत ने कहा कि जहां-जहां सरकारी भूमि है सभी सरकारी भूमि की नियमित मानिटरिंग की जाए अगर अतिक्रमण है तो उसे अतिक्रमण मुक्त किया जाए तथा सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




