उत्तराखंड
जीडीएस भर्ती पर आया नया अपडेट, 21413 पदों पर देखें एप्लीकेशन स्टेटस
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 से जुड़ा नया अपडेट सामने आ रहा है। भारतीय डाक सेवक ने 21413 पदों पर लिए गए आवेदन की स्थिति जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने GDS 2025 भर्ती में आवेदन किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर अपने फॉर्म की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जीडीएस एप्लीकेशन स्टेट्स 2025 लिंक एक्टिव हो चुका है। जिन अभ्यर्थियों के फॉर्म स्वीकार हुए हैं, वो अगले चरण में आगे बढ़ेंगें।
जीडीएस के 21 हजार से अधिक पदों पर 10 फरवरी से 3 मार्च तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। वहीं अब अभ्यर्थी अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। इस प्रोसेस के माध्यम से उम्मीदवार देख सकेंगे कि उनका फॉर्म इस भर्ती के लिए स्वीकार हुआ या नहीं। इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इसके लिए डाक विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
पहली मेरिट लिस्ट 31 मार्च 2025 तक जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी तक GDS 1st Merit List 2025 को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जीडीएस एप्लीकेशन स्टेट्स अभ्यर्थी नीचे बताए चरणों की मदद से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
यहां GDS Application Status Form 2025 के लिंक पर जाएं।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके सब्मिट कर दें।
आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड में चमका कपकोट: आकांक्षी विकासखंडों में राज्य में नंबर 1
पेयजल संकट एरिया में वैकल्पिक व्यवस्था, ट्यूबवैल पर अतिरिक्त पंप व मोटर रखने के निर्देश
पुराने कुओं के जीर्णोंधार के लिए चलेगा विशेष अभियान – मुख्यमंत्री
राज्य सरकार ने 13 जनपदों के 500 विद्यालयों में की वर्चुल्स क्लास रूम की व्यवस्था
राज्य की प्रथम ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग अपने अंतिम चरण में, जल्द जनमानस को समर्पित
