उत्तराखंड
1 मार्च से 10 मार्च तक यहां सरस मेले का होगा आयोजन, 250 से अधिक स्टाल लगेंगे…
नैनीताल: विकास भवन भीमताल सभागार में बुधवार को जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में सरस मेले के आयोजन के संबध में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मेले के आयोजन की विभिन्न तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
बैठक में बताया कि आगामी 1 मार्च से 10 मार्च तक एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों के एसएचजी समूह प्रतिभाग कर अपने उत्पादों से संबंधित स्टाल आदि लगाएंगे। सरस मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु कमेटी का गठन भी किया गया है। बैठक में एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि मेले में कुल 250 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड से 117 एनआरएलएम महिला समूह सहित 74 स्टॉल अन्य राज्यों के लगाए जाएंगे। बैठक में सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…

















Subscribe Our channel


