उत्तराखंड
इंडियन ऑयल में नई भर्ती, उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में 457 वैकेंसी…
सरकारी नौकरी की नई अपडेट आ गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस की एक और भर्ती की घोषणा कर दी है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो गया है। वहीं 10 फरवरी से इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर फॉर्म भरने भी शुरू हो गए हैं। अप्रेंटिस की यह वैकेंसी मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, अकाउंट्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर, असिस्टेंट ह्यूमन रिसोर्स समेत अन्य ट्रेड्स के लिए हैं। जिसके लिए फॉर्म भरने का लिंक अंतिम तिथि 03 मार्च 2025 तक एक्टिव रहेगा।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की यह वैकेंसी ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस , नॉर्थन रीजन पाइपलाइंस, साउथर्न रीजन पाइपलाइंस और साउथ ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस डिवीजन के अंतर्गत 15 से ज्यादा राज्यों में कुल 457 पदों पर निकली हैं।
राज्य वैकेंसी
पश्चिम बंगाल-50
बिहार 34
असम 15
उत्तर प्रदेश 20+ 26
झारखंड 03+03
गुजरात 84
राजस्थान 43+03
हरियाणा 44
पंजाब 12
दिल्ली 25
उत्तराखंड 06
हिमाचल प्रदेश 03
तमिलनाडु 32
कर्नाटक 03
ओडिशा 36
छत्तीसगढ़ 06
महाराष्ट्र 09
इंडियन ऑयल की इस भर्ती में आवेदन के लिए योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या विश्वविद्यालय से 12वीं पास/बैचलर डिग्री/ संबंधित विषय से आईटीआई डिप्लोमा आदि होनी चाहिए। योग्यता की जानकारी अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से डिटेल में चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…

















Subscribe Our channel




