उत्तराखंड
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए 21000+ पदों पर निकली नई जीडीएस भर्ती…
इस साल की एक और बड़ी भर्ती निकल गई है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) शेड्यूल-I जनवरी 2025 का भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंडिया पोस्ट जीडीएस नई भर्ती में फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी 10 फरवरी से चालू हो चुकी है। ऐसे में इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2025 है।
डाक विभाग की यह भर्ती उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत अन्य सभी राज्यों के लिए है।अभ्यर्थी नीचे आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक भी देख सकते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस सरकारी नौकरी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, उसकी स्थानीय भाषा का उन्हें निपुण होना भी जरूरी है। स्थानीय भाषा को उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं तक पढ़ा हो। डाक विभाग की इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



