ऋषिकेश नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर शंभू पासवान सहित 40 पार्षदगणों ने ली अपने पद की शपथ - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

ऋषिकेश नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर शंभू पासवान सहित 40 पार्षदगणों ने ली अपने पद की शपथ

उत्तराखंड

ऋषिकेश नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर शंभू पासवान सहित 40 पार्षदगणों ने ली अपने पद की शपथ

नगर निगम के प्रशासक/ जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिलाई शपथ।

ऋषिकेश नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान सहित सभी 40 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। श्री भरत मंदिर इंटर कालेज ऋषिकेश में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान महापौर ने ऋषिकेश नगर निगम को स्वच्छ बनाने सहित विभिन्न विकास कार्यो को लेकर अपनी प्राथमिकता गिनाई और जनता के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने भेंट की

शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी स्मृता परमार, अन्य अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में नगर निगम की जनता मौजूद थी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement

Popular Post

To Top
0 Shares
Share via
Copy link