डाक विभाग में कार ड्राइवर की भर्ती, 56 साल तक के लोगों के लिए सरकारी नौकरी का मौका - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

डाक विभाग में कार ड्राइवर की भर्ती, 56 साल तक के लोगों के लिए सरकारी नौकरी का मौका

उत्तराखंड

डाक विभाग में कार ड्राइवर की भर्ती, 56 साल तक के लोगों के लिए सरकारी नौकरी का मौका

डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नई भर्ती आ गई है। जी हां, हाल ही में इंडिया पोस्ट ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in से आखिरी तारीख 08 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

खास बात यह है कि इंडिया पोस्ट की इस भर्ती में 56 वर्ष तक के लोग शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती के लिए सेंट्रल रीजन के लिए 01 पद, एमएमएस चेन्नई के लिए 15, साउदर्न रीजन के लिए 04 वेस्टर्न रीजन के लिए 05, यानी कुल 25 पदों पर भर्ती होनी है।

डाक विभाग स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही लाइट और हेवी मोटर व्हीकल का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है। अभ्यर्थियों को न्यूनतम तीन साल ड्राइविंग का अनुभव और मोटर मैकेनिज्म की नॉलेज होनी भी जरूरी है। यह भर्ती ग्रुप ‘सी’ डेप्यूटेशन/ऑब्जर्वेशन बेस पर की जा रही है। जिसमें अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link