डीएम ने मसूरी में यातायात संचालन के लिए प्रथम ट्रैफिक लाइट की सौगात दी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

डीएम ने मसूरी में यातायात संचालन के लिए प्रथम ट्रैफिक लाइट की सौगात दी…

उत्तराखंड

डीएम ने मसूरी में यातायात संचालन के लिए प्रथम ट्रैफिक लाइट की सौगात दी…

देहरादून: जनपद देहरादून के जिलाधिकारी दायित्व संभालते ही डीएम सविन बंसल जनपद में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में एक के बाद एक अभिनव कार्य संपादित कर रहे हैं, इसी के क्रम में आज मसूरी पिक्चर प्लेस चौराहा में यातायात को सुगम संचालन हेतु ट्रैफिक लाइट का संचालन किया गया। ट्रैफिक लाइट लगने से मसूरी में आवागमन करने वाले वाहनों को सुगमता मिलेगी, वही इस प्रकार की सुगम सुविधा के बढ़ावा से पर्यटन क्षेत्र मसूरी का अच्छा संदेश जनमानस के मध्य प्रसार होगा।

जिलाधिकारी ने अभिनव प्रयास से मसूरी में सटल सेवा का संचालन, सैटेलाइट पार्किंग, गोल्फ कार्ड संचालन, पार्किंग विस्तार, गोल्फ कार्ट पार्किंग, गोल्फ कार्ड संचालन में रिक्शा चालकों को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ना, मसूरी ट्रैफिक लाइट की स्थापना करना, पिक्चर प्लेस में यातायात की सुविधाजनक संचालन,कंट्रोलिंग हेतु चौक के मध्य पुलिस काउंटर/ चबूतरा स्थापित करना, मसूरी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा में और अधिक सुविधा विकसित करना सहित अनेकों अभिनव कार्य संपादित किए हैं। मसूरी पर्यटन स्थल में आवागमन करने वाले जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

जिलाधिकारी श्री बंसल के प्रयासों से मसूरी को 25 वर्षों में पहली बार ट्रैफिक सिग्नल से संचालित यातायात व्यवस्था मिल रही है। वही मसूरी में जनमानस की सुविधा हेतु सटल सेवा, गोल्फ कार्ट, नगर पालिका परिषद को स्ट्रीट लाइट ठीक करने हेतु कैटल कैचर, स्थानीय निवासियों की मांग पर नगर पालिका परिषद की बस सेवा का संचालन, तथा नगर पालिका परिषद मसूरी को जेसीबी दिलाई गई।

जिलाधिकारी के 18 अक्टूबर को किए गए मसूरी भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद मसूरी में आयोजित किए गए जनता दर्शन कार्यक्रम में मसूरी वासियों की समस्या सुनते हुए जिलाधिकारी ने इन सेवाओं को स्थापित करने का निर्णय लिया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए जिलाधिकारी स्वयं इन कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

जिलाधिकारी के प्रयासों से ही संभव हो पाया कि राज्य बनने के 25 वर्षों बाद मसूरी को यह सुविधा मिल गई है, वही मसूरी में जाम की स्थिति से निपटने हेतु सैटेलाइट पार्किंग तथा गजीबेंड पर नई पार्किंग भी स्थापित कर दी गई है जिससे काफी हद तक जाम से राहत मिली है। जिलाधिकारी का कहना है कि मसूरी ब्रांड को नाम के अनुरूप ही व्यवस्थित एवं विकसित करने का संकल्प है जिसमें जनमानस का सहयोग भी महत्वपूर्ण है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link