उत्तराखंड
स्टेट बैंक में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, आवेदन शुरू…

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने नई भर्ती निकाली है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SCO) ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस पद पर चयन बिना किसी परीक्षा के किया जाएगा। इस भर्ती के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर आवेदन फॉर्म 23 जनवरी 2025 तक भरा जा सकते हैं। इसके बाद एप्लिकेशन विंडो बंद हो जाएगी।
एसबीआई ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (MMGS-II) की यह रिक्तियां मिडल मैनेजमेंट ग्रेड-स्केल II के लिए है। कैटेगिरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स की बात करें तो एससी के लिए 24 पद, एसटी के लिए 11 पद, ओबीसी के लिए 38 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 15 पद और अनारक्षित 62 पद हैं यानी कुल 150 पदों पर भर्ती होनी है।
एसबीआई एससीओ की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आईआईबीएफ फॉरेक्स में सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। 2 साल का बतौर एग्जीक्यूटिव सुपरवाइजरी ट्रेड फाइनेंस प्रोसेसिंग का अनुभव भी होना जरूरी है। इस पद पर योग्यता संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक की जा सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




