उत्तराखंड
जिलाधिकारी सविन बंसल को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा सशस्त्र सेवा झंडा भेंट किया
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी सविन बंसल को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा सशस्त्र सेवा झंडा भेंट किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि “हमारे सैनिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की रक्षा के लिए असाधारण त्याग करते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी भलाई के लिए योगदान दें। सशस्त्र सेना झंडा दिवस इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
” उन्होंने सभी नागरिकों, संगठनों और शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे इस महान उद्देश्य के लिए उदारतापूर्वक दान दें। प्रत्येक दान, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, हमारे सैनिकों और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगा।
ज्ञातव्य है कि यह निधि भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके परिवारों के कल्याण के लिए उपयोग की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना। झंडा निधि के माध्यम से जरूरतमंद सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता करना तथा युवाओं में देशभक्ति और बलिदान की भावना को बढ़ावा देना ।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद भट्ट सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



