उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक, जल्दी करें आवेदन…
उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं और अभी तक कांस्टेबल भर्ती में फॉर्म नहीं भरा है तो आपके हाथ से एक बढ़िया मौका निकला जा रहा है। जी हां, उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर 8 नवंबर 2024 से ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर आवेदन चल रहे हैं। जिसकी लास्ट डेट नजदीक आ गई है। इस पुलिस भर्ती में योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आखिरी तारीख 29 नवंबर 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह बढ़िया मौका है। इस कांस्टेबल भर्ती के जरिए उत्तराखंड पुलिस सिविल और पुलिस कांस्टेबल PAC/IRB की रिक्तियां निकाली गई हैं। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल सिविल के 1600 और उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल PAC/IRB के 400 यानी कुल 2000 पदों पर भर्ती निकली है।
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इस भर्ती में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन करने के योग्य हैं। सामान्य/ओबीसी और अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों की हाइट 165 सेमी होनी चाहिए। वहीं पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों की ऊंचाई 160 सेमी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की हाइट 157 सेमी होनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…

















Subscribe Our channel


