देहरादून
कार्रवाई: जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर पांच करोड़ की धोखाधड़ी, तीन नामजद…
जनपद देहरादून के थाना रानी पोखरी क्षेत्र में जमीन की खरीद फरोख्त के नाम पर पांच करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
थाना रानीपोखरी के थानाध्यक्ष विकेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा जमीन की खरीद फरोख्त कर पांच करोड रुपये की धोखधडी करने वालें अभियुक्तगणों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
शुक्रवार के रोज विशाल सिंह मनवाल पुत्र कुंवर सिंह निवासी रामनगर डाण्डा, थानों, रानीपोखरी ने थाने में आकर सूचना दी कि गडूल सूर्यधार रानीपोखरी में महावीर सिंह सुन्दरियाल पुत्र केशवनन्द सुन्दरियाल, माधव सुन्दरियाल पुत्र महावीर सिंह सुन्दरियाल और कृष्णा सुन्दरियाल पत्नी महावीर प्रसाद सुन्दरियाल निवासी उत्सव बिहार नजदीक अनुराग चौक देहरादून, द्वारा जमीन खरीद फरोक्त कर उनसे पांच करोड रुपये षडयंत्र रचकर हडप लिए गए। तहरीर के आधार पर संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…
आगामी 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान…
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…





















Subscribe Our channel








