उत्तराखंड
सरस मेले में सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार, कौशल डीडीयूजीकेवाई एवं श्रम विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन…
देहरादून: रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले के पांचवे दिन आज सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार, कौशल डीडीयूजीकेवाई एवं श्रम विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया किया गया। वहीं आयोजित दस दिवसीय सरस मेले में देर सायं कुलान्द घनसाला एवं साथियों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया जिसमें आए हुए लोगों को भक्ति विभोर कर दिया।
सरस मेले में विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए स्वयं सहायता समूह ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में स्वयं सहायता समूहों के लिए अच्छा माहौल है तथा यहां के स्वयं सहायता समूहों से जानकारी मिली कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के उत्थान हेतु अनेको योजनाएं संचालित की जा रही है तथा यहंा की लखपति दीदी योजना ने खासा प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की भांति उन्हें उत्तराखंड में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। स्वयं सहायता समूह द्वारा इस आयोजन के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।
सरस मेले में कल 23 अक्टूबर को पंचायतीराज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विषयों पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शाम को दर्शन कैलाश द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


