देहरादून
Breaking: अभी अभी खाई मे गिरी कार, युवक युवती की मौत…
देहरादून। राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल पर एक गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें युवक और युवती मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना राजपुर से मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल पर गाड़ी खाई में गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। राजपुर पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे हुए व्यक्तियों को काफी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गयी थी, बाकी तीन को पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि थार गाड़ी में वे 05 लोग घूमने के लिए शिखर आये थे, जब वह शिखर फॉल से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे तभी अचानक गाड़ी में ब्रेक फैल हो गए और गाड़ी नीचे खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान आयुष शर्मा पुत्र दिनेश दत्त शर्मा निवासी 34/3 तेग बहादुर रोड (व्यवसाय – मर्चेंट नेवी में कार्यरत) और अवनी कुकरेती पुत्री आशीष कुकरेती निवासी कालागढ़ थाना कैंट देहरादून (व्यवसाय – मसूरी रोड में कैफे का संचालन) के रूप में हुई। वहीं सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार निवासी 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट पुत्र के. ओ. बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून, ईशा पुत्री राकेश चंद्र निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून घायल हुए हैं, जिनका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






