उत्तराखंड
Uttarakhand News: कांग्रेस को मिल रहे झटके पर झटके, चुनाव से पहले अब इस नेता ने छोड़ा साथ…
उत्तराखंड में कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके मिल रहे है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होते ही उत्तराखंड कांग्रेस में असंतोष के स्वर खुलकर सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि अब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने पार्टीनेतृत्व पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से दीपक बल्यूटिया और डॉ. गणेश उपाध्याय ने भी दावेदारी पेश की थी। हालांकि राज्य की चुनाव समिति ने इनके नाम की संस्तुति नहीं की है। दीपक बल्यूटिया इस समय कांग्रेस के अहम पद पर थे। इससे पहले वह हल्द्वानी नगर निगम व हल्द्वानी विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके थे। लेकिन पार्टी ने दीपक को टिकट न देकर नैनीताल सीट पर प्रकाश जोशी को प्रत्याशी घोषित किया है। जिससे नाराज होकर दीपक ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने प्रत्याशी घोषित होने के 10 घंटे के भीतर ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि दीपक बल्यूटिया का कहना है कि वह 35 वर्ष से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। बावजूद इसके केंद्रीय नेतृत्व लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने ही लिखा कि मैं एक ऐसे विद्यार्थी की तरह महसूस कर रहा हूं, जिसने बहुत मेहनत करी लेकिन उसे कभी भी इम्तिहान में बैठने नहीं दिया गया और प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका नहीं दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



