उत्तराखंड
BREAKING: लोकसभा चुनाव के लिए UKD ने ठोकी ताल, 4 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा…
लोकसभा चुनाव ऐलान होंने के बाद अब यूकेडी ने भी ताल ठोक दी है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड क्रांति दल ने 4 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की है। टिहरी लोकसभा सीट पर अभी यूकेडी प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य विपक्षी दल यूकेडी ने भी गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस में भी भाजपा की तरह दो सीटों पर प्रत्याशियों का एलान होना बाकी है। बताया जा रहा है कि गढ़वाल लोकसभा सीट से आशुतोष नेगी को, हरिद्वार लोकसभा सीट से मोहन असवाल को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं नैनीताल लोकसभा सीट से पूर्व सैनिक शिव सिंह रावत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। तो वहीं अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी बनाया है। टिहरी सीट पर पार्टी अभी मंथन कर रही है। माना जा रहा है जल्द ही प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
गौरतलब है कि राज्य में तकरीबन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनावी समर में ताल ठोकने के लिए कमर कस ली है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पांच में तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और बाकी दो सीटों पर वह कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पांच महीनों में 253 किसानों ने किया ढाई करोड़ का कारोबार
डेंगू मलेरिया का है यह worst year, यह मानकर हो जाएं चिकित्सक, व निगम कर्मी तैयारः
देहरादून घंटाघर: निविदा सम्पन्न, डिजाईन, स्वीकृत कार्य प्रगति युद्धस्तरः
एम्स, ऋषिकेश में आयोजित चिकित्सा क्षेत्र में सिमुलेशन पर आधारित सम्मेलन सम्पन्न…
मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने रखी अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं…
