उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में यहां आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश शुरू, इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर बाद पहाड़ पर बारिश हुई है। जिसका असर मैदान में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। आइए जानते है कैसा रहने वाला है आपके जिले का मौसम…
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार जताए हैं। वहीं आज यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं, खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी,फूलचट्टी तहसील क्षेत्र में भी हल्की बारिश हो रही है। इससे तापमान भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से चटक धूप खिली रही।
गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को बद्रीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर देर शाम को हल्का हिमपात हुआ था। इससे पर्वतीय क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते चमोली में चीन सीमा से लगा नीति गांव बर्फ से ढका हुआ है। नीति गांव में बर्फबारी से हुए नुकसान का निरीक्षण लेने जा रहे भोटिया जनजाति के ग्रामीण फरकिया गांव से ही लौट आए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



