उत्तराखंड
गर्व के पलः उत्तराखंड की 23 साल की बेटी ने जुनून से पाया मुकाम, आरबीआई में बनी अधिकारी…
उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत और जुनून से पहाड़ों का कद रोजाना बढ़ा रहें हैं। खेल का मैदान हो या देश रक्षा करनी हो। प्लेन उडाना हो या अधिकारी बनना हो हर ओर उत्तराखंड की बेटियां भी अपना लोहा मनवा रही है। नई-नई उपलब्धियों से प्रेरित होकर नए आयाम लिख रहे है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है उत्तराखंड के चंपावत जिला की पल्लवी पंत का। पल्लवी कड़ी मेहनत कर छोटी उम्र में आरबीआई में अधिकारी बन गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नेपाल से लगे हुए सीमांत क्षेत्र चंपावत जिले के पंचेश्वर गांव निवासी पल्ल्वी नेआरबीआई की ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। पूरे भारत से आरबीआई के ग्रेड बी ऑफिसर के लिए केवल 34 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिसमें पल्लवी भी शामिल है। उन्होंने केवल 23 साल की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम की है।
पल्लवी की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने देहरादून से इंटर किया है। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीजी करने वाली पल्लवी संघ लोक सेवा आयोग की आईएएस परीक्षा के पहले दो प्रयासों में साक्षात्कार भी दिए हैं। उनके पिता परम पंत आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के पिथौरागढ़ जिला प्रभारी रह चुके हैं और अब एक प्राइवेट नौकरी करते हैं और माता कॉस्मेटिक और चूड़ी की दुकान चलाती है।
बताया जा रहा है कि उनके अफसर बनने से आरबीआई में सुदूर पंचेश्वर क्षेत्र से लेकर सीमांत के दोनों जिलों चंपावत और पिथौरागढ़ का नाम रोशन हुआ है।उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि रिजल्ट को देखा जाए तो एक राज्य से एक ही व्यक्ति का चयन इस अधिकारी पद के लिए हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



