उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में इस बड़े नेता ने थामा बीजेपी का दामन, CM धामी ने दिलाई सदस्यता…
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बीजेपी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हो गए है। ये नेता और कोई नहीं बल्कि जोत सिंह बिष्ट है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट को पार्टी का पटका और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने रविवार को प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह किसी अन्य पार्टी में शामिल हो सकते है। आज सोमवार को आप नेता रहे जोत सिंह बिष्ट ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
गौरतवब है कि रविवार को जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया था। जोत सिंह बिष्ट ने दावा किया कि उनके साथ प्रदेशभर से 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इससे पहले विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आप के सीएम के चेहरे रहे कर्नल अजय कोठियाल भी अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…

















Subscribe Our channel


