देहरादून
Uttarakhand News: नववर्ष पर वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों ने ऐसे दी शुभकामनाएं…
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के साथ पुलिस अधिकारियों ने भेंटकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए ईश्वर से कामना की कि नववर्ष में सभी के प्रयासों के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में हम सब सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो इसके लिए हमें जनता से समन्वय तथा योजनाओं को समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के प्रयासों पर भी ध्यान देना होगा।
वहीं मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय परिसर में नववर्ष के पावन अवसर पर सचिवालय परिवार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सहित सचिव, अपर सचिव, सचिवालय के अधिकारी, कर्मचारी सहित सचिवालय संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



