उत्तराखंड
Uttarakhand News: लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा इस दिन, संशोधित कार्यक्रम जारी…
इस साल में कुछ ही दिन बचे है। नए साल के साथ ही लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। ऐसे में निर्वाचन आयोग भी तैयारियों में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। जिसके तहत अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को होगा। पहले 5 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होना था।
मिली जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में अंतिम प्रकाशन की तिथि का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी 2024 तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण, 17 जनवरी तक मापदंडों की जाँच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति ली जायेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी 2024 को किया जायेगा।
बताया जा रहा है कि मतदाता सूची में पहले दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2023 थी और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 05 जनवरी 2024 निर्धारित थी। जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



