उत्तराखंड
Uttarakhand News: कूड़ा फेंकने वाले की फोटो खींचो- इनाम पाओ योजना जल्द होगी लागू, जानें डिटेल्स…
Uttarakhand News: प्रदेश में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के तहत तेजी से कार्य किए जा रहे है। प्रशासन बड़े कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सोलिड वेस्ट के 100 प्रतिशत निस्तारण के लक्ष्य प्राप्ति के लिए डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण एवं डस्टबिन फ्री सिटी की दिशा में कार्य किया जाए। इसके तहत कई कूड़ा फेंकने वाले की फोटो खींचो- इनाम पाओ योजना सहित कई निर्देश दिए गए है।
मुख्य सचिव ने अगले 15 दिनों में प्रदेश में विश्वस्तरीय सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम प्रणाली विकसित हेतु एक आदर्श प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस योजना के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।उन्होंने जागरूकता के लिए भी योजना संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। लोगों को भी योजना में शामिल करते हुए कूड़ा फेंकने वाले की फोटो भेजने वालों को कूड़ा फेंकने वाले पर लगे चालान की रक़म का 50% इनाम दिया जाए।
मुख्य सचिव ने प्रदेशभर को अगले 15 दिनों में डस्टबिन फ्री किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए कूड़ा उठाने वाले वाहनों की जितनी भी आवश्यकता होगी उसके लिए बजट उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मैन पावर भी बढ़ाई जाएगी। विभिन्न योजनाओं से योजना पर कार्य करने के बाद गैप फंडिंग के लिये स्टेट बजट से प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों से लेगेसी वेस्ट को भी शीघ्र हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लेगेसी वेस्ट हटाए जाने के बाद ख़ाली पड़ी भूमि का अधिकतम उपयोग हो सके इसके लिए स्थानीय आवश्यकताओं एवं परिस्थितियों के अनुरूप भूमि उपयोग की योजना तैयार की जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



