उत्तराखंड
Uttarakhand News: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, इस प्रधानाध्यापक को किया निलंबित…
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यहां एक प्रधानाध्यापक को गंभीर आरोपों में निलंबित किया गया है। प्रधानाध्यापक पर छात्र-छात्राओं के शारीरिक उत्पीड़न का आरोप है। मामले में विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। जिसने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना से अभिभावकों में आक्रोश है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला चमोली का है। बताया जा रहा है कि यहां जिल के एक सरकारी विद्यालय में छात्र-छात्राओं के शारीरिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस स्कूल में आसपास के गांवों के 18 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूल में प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक तैनात है। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है।उन्होंने मामले की शिकायत अपने अभिभावकों से की। जिसपर अभिभावकों ने विद्यालय पहुंच हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि अभिभावकों के विद्यालय पहुंचने पर आरोपित प्रधानाध्यापक माफी मांगकर वहां से खिसक गया और फिर विद्यालय नहीं पहुंचा। वहीं शिक्षा विभाग ने आरोपित प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

