उत्तराखंड
UKPSC Update: उत्तराखंड PCS-J परीक्षा के इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड, पढ़ें पूरी जानकारी…
“उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2022 के सापेक्ष मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक एवं प्रायोगिक परीक्षा) का आयोजन दिनाँक 05 दिसम्बर, 2023 (मंगलवार) से दिर्नाक 09 दिसम्बर, 2023 (शनिवार) तक परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जायेगा। उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (Admit-Card) दिर्नाक 25 नवम्बर, 2023 (शनिवार) से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से कोई सूचना / प्रवेश-पत्र (Admit-Card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे।
वहीं बताया जा रहा है कि आयोग द्वारा दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक के सम्बन्ध में प्राविधान का उल्लेख, विज्ञापन के परिशिष्ट-4 में किया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा विज्ञापन में उल्लिखित दिव्यांगता श्रेणी के सापेक्ष आनलाइन आवेदन-पत्र में दावा किया गया है, उक्त अभ्यर्थी श्रुतलेखक (Scribe) की सेवा आयोग द्वारा उपलब्ध कराये जाने अथवा स्वतः श्रुतलेखक (Scribe) की व्यवस्था करने के संबंध में आयोग कार्यालय में प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि प्रश्नगत परीक्षा के सापेक्ष स्वयं श्रुतलेखक (Scribe) लाने का विकल्प चयनित करने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को विज्ञापन के परिशिष्ट-4(1) पर निर्गत प्रमाण पत्र, श्रुतलेखक से संबंधित परिशिष्ट-4 (II) पर निर्गत प्रमाण पत्र एवं श्रुतलेखक की दो आवक्ष फोटो दिनाँक 28 नवम्बर, 2023 (मंगलवार) तक सचिव, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार, पिन- 249404 कार्यालय में डाक अथवा ई-मेल : [email protected] के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आयोग द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 28 नवम्बर, 2023 (मंगलवार) तक वांछित अभिलेख उपलब्ध कराने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को ही आयोग द्वारा श्रुतलेखक अनुमन्य किया जाएगा।
प्रश्नगत परीक्षा के सापेक्ष आयोग द्वारा श्रुतलेखक (Scribe) उपलब्ध कराये जाने का विकल्प चयनित करने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को विज्ञापन के परिशिष्ट-4 (1) पर निर्गत प्रमाण पत्र दिनाँक 28 नवम्बर, 2023 (मंगलवार) तक डाक अथवा ई-मेल : [email protected] के माध्यम से सचिव, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार, पिन- 249404 के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उक्त अभ्यर्थी आयोग द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे श्रुतलेखक से परीक्षा की तिथि से 01 दिन पूर्व अर्थात दिनांक 04 दिसम्बर, 2023 (सोमवार) को कार्यालय अवधि (9:30 A.M.- 6:00P.M.) में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग कार्यालय, हरिद्वार में उपस्थित होकर मिल सकते है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



