उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड के इन 11 जिलो में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट जारी, बढेगी ठंड…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है, मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि पर्वतीय जनपदों में बर्फबारी- ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। जिसे लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। वहीं विभाग ने कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की बात भी कही है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने रविवार 26 नवंबर और सोमवार 27 नवंबर को राज्य के 10 जनपदों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग की माने तो 26 नवंबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है, तो वहीं 27 नवंबर को भी उत्तराखंड राज्य के टिहरी, देहरादून, पौड़ी,अल्मोड़ा, चंपावत,नैनीताल तथा हरिद्वार, जनपद में ओलावृष्टि और बरसात होने की भी संभावना जताई गई है।
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने 27 नवंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर, तथा पिथौरागढ़,जनपदों के 3500 मी का उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानो में बर्फबारी हो सकती है। जबकि मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी देहरादून,पौड़ी,पिथौरागढ, बागेश्वर, अल्मोड़ा,चंपावत,नैनीताल,जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। जिससे राज्य में अब कड़ाके की ठंड पढ़नी प्रारंभ हो जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



