देश
SBI ने 8283 क्लर्क भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया, आज से आवेदन शुरू…
भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की है। बैंक ने जूनियर एसोसिएट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती अभियान के तहत लिपिक संवर्ग में जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) की 8283 रिक्तियों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू होगी और 7 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह हैकि वे वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। क्योंकि गलत भरा हुआ फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आईडीडी पास करने की तारीख 31 दिसंबर, 2023 या उससे पहले है। भर्ती के लिए आयु आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुरू होने की तारीख: 17 नवंबर, 2023
आवेदन की अंतिम तिथि: 7 दिसंबर, 2023
प्रारंभिक परीक्षा: जनवरी 2024
मुख्य परीक्षा: फरवरी 2024

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



