उत्तराखंड
Uttarakhand News: कोटद्वार में कई महिलाओं ने ली राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता…
कोटद्वार मे शिबू नगर और नया गांव वार्ड नंबर 23 में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कोटद्वार की कई महिलाओं को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता दिलाई। कोटद्वार में आयोजित सदस्यता समारोह में पार्टी की प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि जल्दी ही कोटद्वार में पार्टी के महिला प्रकोष्ठ का गठन कर दिया जाएगा।
सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि यह राज्य मातृशक्ति की ही देन है, इसलिए इस राज्य को संचालित करने की कमान भी महिलाओं के हाथ में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है। आगामी सभी चुनावों में 50% टिकट महिला प्रत्याशियों को दिए जाएंगे। इस मौके पर पार्टी के संगठन सह सचिव राजेंद्र गुसाई भी मौजूद थे। राजेंद्र गुसाई ने कहा कि जनता भाजपा कांग्रेस से तंग आ चुकी है और एक क्षेत्रीय दल की आवश्यकता काफी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को देखते ही जनता बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी से जुड़ रही हैं।
इन्होंने ली सदस्यता
सदस्यता लेने वाले लक्ष्मी देवी, रोशनी देवी, गीता देवी, सरिता देवी, अनीता देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, शशि देवी, पूजा देवी, रेखा देवी, ज्योति देवी, निर्मला देवी, नीलम देवी, नीतू देवी, रश्मि देवी आदि तमाम महिलाओं ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता ली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



