देश
विपरित हालातों में रोहित शर्मा की फिफ्टी, 18 हजार इंटरनेशनल रन किये पूरे
वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मुकाबले में भारत की टक्कर इंग्लैंड से है। यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इंग्लंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। शुभमन गिल क्रिस वोक्स की गेंद पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके वहीं श्रेयस अय्यर ने भी निराश किया और मात्र 04 रन बनाकर क्रिस वोक्स की शॉर्टपिच गेंद पर मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए।
फिलहाल रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने टीम को संभाले रखा हुआ है। ताजा समाचार मिलने तक और समाचार लिखे जाने तक भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 126 रन था। रोहित शर्मा 79 रनों के कुल स्कोर पर नाबाद खेल रहे हैं वहीं केएल राहुल 39 के योग पर उनका साथ दे रहे हैं रोहित शर्मा ने आज अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के 18 हजार रन पूरे कर लिए। इस वर्ल्ड कप में रोहित का बल्ला जमकर बोल रहा है। अब तक रोहित ने 78 की औसत से 390 रन बना लिए हैं। आज विपरीत हालातों में उनके बल्ले से अर्धशतक निकला है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel






