हरिद्वार
BREAKING: उत्तराखंड में DM कार्यालय में कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा ये…
उत्तराखंड में हरिद्वार से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कर्मी ने फांसी लगा ली। कर्मी का शव पंखे से लटका मिला । जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रोशनाबाद के कलेक्ट्रेट भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने कार्यालय में ही फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि मृतक कलेक्ट्रेट भवन में आरटीआई अनुभाग में कनिष्ठ सहायक (सूचना सहायक) के पद पर तैनात था। वह यहां आश्रित के तौर पर विभाग में भर्ती हुआ था। सोमवार को सभी कार्यालय से छुट्टी के बाद निकल गए थे, जबकि कुछ कर्मचारी कार्यालय में ही थे। इस बीच कार्यालय के कमरा नंबर 222 में कमल ने अंदर से कुंडी बंद कर ली।
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने अनहोनी की आशंका होने के चलते पहले दरवाजा खटखटाया। जब कोई आहट नहीं हुई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख वह हैरान रह गई।अंदर युवक पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। मृतक की पहचान कमल कुमार (28 वर्ष) पुत्र परागीलाल निवासी रावली महदूद के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






