हरिद्वार
Uttarakhand Accident: घर लौट रहे भाई बहनों को रोडवेज बस ने रौंदा, भाई की मौत, बहनें घायल…
Uttarakhand Accident: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर जारी है। बड़े हादसे की खबर हरिद्वार से आ रही है। यहां अस्पताल में भर्ती चचेरे भाई से मिलकर घर लौट रहे स्कूटी सवार भाई-बहनों को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में जहां वाहन के परखच्चे उड़ गए वहीं भाई की मौत हो गई बहने गंभीर घायल हो गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात कनखल क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां हाईवे पर सिंहद्वार फ्लाईओवर के पास एक रोडवेज बस हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जा रही थी। इस दौरान एक स्कॉर्पियो अचानक स्कूटी और बस के सामने आ गई। जिसको बचाने के चक्कर में बस चालक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मौके पर स्कूटी सवार की मौत हो गई ।जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस और स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जबकि गलत दिशा से गाड़ी चला रहा स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया
वहीं बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवक-युवतियों की पहचान आदिल पुत्र ग्यास उम्र 24 वर्ष, उसकी बहन बुशरा पत्नी साजिद उम्र 28 वर्ष व शाजिया पुत्री ग्यास उम्र 32 वर्ष घायल के रूप में हुई है। वह लोग अस्पताल से लौट रहे थे। ज्वालापुर के मोहल्ला कैथवाड़ा निवासी खलीक मंसूरी का बेटा जैद कुछ दिन से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती है। खलीक के चचेरे भाई ग्यास मंसूरी का बेटा आदिल मंसूरी अपने दो बहनों बुशरा और शाजिया को स्कूटी पर लेकर जैद को देखने जौलीग्रांट गया था। बीती रात तीनों वापस लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






