उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम, दून समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…
Weather Update: उत्तराखंड में जहां एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। देहरादून सहित कई जिलों में अगले तीन दिन बारिश हो सकती है। 16 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार है। हालांकि 16 सितंबर के बाद ही लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल सकती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्ववर, नैनीताल, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें और गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की हैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बौछार से साथ भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।
गौरतलब है कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुक के बारिश का क्रम जारी है। जहां दून में सुबह बुंदबांदी हुई है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज शाम तक दून में हल्की से मध्यम वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। तापमान समान बना रहने के आसार हैं।
बता दें कि अगस्त महीने में हुई बारिश के कारण पहाड़ में काफी नुकसान हुआ था। इस मॉनसून सीजन के दौरान अभीतक उत्तराखंड में आपदा के कारण करीब एक हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। हालांकि पहाड़ में जैसे-जैसे मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है, पहाड़ के जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए जल्द से जल्द रास्तों को सही करने की कवायद जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



