IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में मूसलाधार बारिश तोड़ेगी फैंस का दिल? जानिए अपडेट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में मूसलाधार बारिश तोड़ेगी फैंस का दिल? जानिए अपडेट…

देश

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में मूसलाधार बारिश तोड़ेगी फैंस का दिल? जानिए अपडेट…

एशिया कप 2023 के सुपर 4 स्टेज में आज यानी 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस मैच में पूरी तरह बारिश होने की संभावना जताई जा रही है ऐसे में खेल का मजा किरकिरा हो सकता है। फैंस चाहते हैं कि उन्हें पूरा मैच देखने के साथ-साथ उच्च स्तर का क्रिकेट देखने को मिले। लेकिन अब सवाल उठता है कि क्या इस मैच में भी बारिश की संभावना है? आइये जानते हैं पूरा अपडेट, आगे पढ़ें-

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम एशिया कप में दूसरी बार पाकिस्तान से भिड़ेगी। इससे पहले का मैच बारिश से धुल गया था। मौसम विभाग की मानें तो, आज कोलंबो में 90 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इसका मतलब है कि बारिळ आज के मैच में भी खलल पैदा कर सकती है।

हालांकि भारत और पाकिस्तान के सुपर 4 के मैच के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर रविवार को मैच बारिश के चलते पूरा नहीं होता तो अगले दिन यानी सोमवार को मैच वहीं से शुरू होगा जहां पर छूटा था। लेकिन चिंता की बात यह है कि 11 सितंबर यानी सोमवार (रिजर्व डे) को भी मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है। लगातार भारत और पाकिस्तान का दूसरा मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो सकता है। बता दें कि भारत पाकिस्तान मैच को लेकर लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज रहता है ऐसे मैच में बारिश से मैच में खलल पड़ता है तो करोड़ों फैंस के दिल टूटेगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link