उत्तराखंड
आदमखोर गुलदार का आतंक, आंगन में खेल रही मासूम बच्ची को बनाया निवाला…
पौड़ी जिले में गुलदार के दहशत बनी हुई है। श्रीनगर के निकल गांव में एक गुलदार ने 3 साल की बच्ची को निवाला बना दिया। गांव के लोग जब हल्ला मचाते हुए गुलदार के पीछे दौड़े तो वह बच्ची को छोड़कर भाग गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है। वहीं बच्ची की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। श्रीनगर के ढिकाल गांव में 3 साल की आयशा पुत्री गणेश नेगी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। घटना के समय आयशा की मम्मी और चाचा घर पर ही थे। जब तक वह आयशा को बचाने के लिए दौड़े।
उधर आयशा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है। उधर ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित करने और उसे मारने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया है कि जब तक वन विभाग यह आदेश जारी नहीं करता तब तक वह बच्ची का शव नहीं उठाएंगे। वन विभाग के रेंजर ललित नेगी ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली हैम विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। फौरी तौर पर डेढ़ लाख का मुआवजा दिया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

